सर्दियों में बच्चों को पिलाएं: पत्ता गोभी Vegetable Soup

सर्दियां आ गई हैं और अब पत्ता गोभी की भरमार भी होगी। पत्ता गोभी खाने से अक्सर बच्चे मना करते हैं और इसी के साथ अगर और भी सब्जियों की बात की जाए तो बच्चों को अक्सर इसके taste को लेकर problem होती है। ऐसे में सर्दियों में अगर उन्हें अच्छा पोषण देना है तो क्यों न एक अच्छा Soup बनाया जाए जिससे उन्हें Taste भी मिल जाए और सब्जियों का पोषण भी। पत्ता गोभी और अन्य सब्जियों से मिलकर बना ये सूप काफी tasty भी लगता है और साथ ही साथ इसमें Protein और Vitamin भी होते हैं।तो चलिए आज बात करते हैं पत्ता गोभी के Soup की।आइये जानें इसकी recipe।

Source: Google

पत्ता गोभी का Soup बनाने के लिए सामग्री :

  • 1 चम्मच Olive Oil
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर बारीक कटी हुई
  • 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 500 gram पत्ता गोभी
  • 1 चम्मच oregano (optional)
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 2 तेजपत्ते
  • 4 cup सब्जियों का stock (उबला हुआ पानी)
  • 2 टमाटर

पत्ता गोभी का Soup बनाने का तरीका :

  • सबसे पहले आप पत्ता गोभी को काट लें और दो टमाटर कद्दूकस कर के paste बना लें। आप चाहें तो Cherry Tomato लेकर उन्हें काट भी सकतें हैं। या फिर टमाटर के paste के साथ कटे हुए Cherry टमाटर भी डाल सकतें हैं।
  • अब एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करें। उसमें लहसुन बारीक काटकर डालें। इसमें प्याज डालें और golden brown होने तक पकाएं। अब इसमें शिमला मिर्च भी मिला कर 2 minute तक पकाएं।
  • अब इसमें Vegetable stock डाल दें। अगर Vegetable stock की जगह Chicken stock डाल रहें हैं तो भी चलेगा। अगर वो भी नहीं है तो normal पानी भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।
  • इसी के साथ, flavor के लिए तेजपत्ता और लौंग भी डाल सकतें हैं। बाकी बची हुई सब्जियां जैसे गाजर आदि भी डाल दें।
  • अब इसमें टमाटर का paste और पत्ता गोभी डालें।
  • अब इसमें Oregano डालें। चाहें तो तेज पत्ता और लौंग हटा दें। इसे तब तक boil करना है जब तक पानी आधा न हो जाए।
  • इसे आप तुरंत serve कर सकतें हैं। इसे airtight container में रखा जाए तो ये दो-चार दिन तक चलता है।

आज की ये healthy & tasty recipe कैसी लगी आपको… मुझसे share करना न भूले ।

बच्‍चों के लिए बनायें : Tasty Biscuit लड्डू

अक्सर ऐसा होता हैं की बच्चे एक ही तरह की मिठाइयां खा-खाकर bore हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप उन्हें Biscuit के लड्डू बना कर देंगे, तो ये उनके लिए खाने में नया भी होगा और उन्हें यकीनन पसंद भी बहुत आएगा। Biscuits बच्चो को बहुत पसंद होते हैं, अगर इन्ही Biscuits के साथ आप थोड़ा experiment करके उन्हें देंगे तो वो जरूर से इसे खुश होकर खाएंगे। बच्चो के साथ साथ बड़ो को भी ये Biscuit लड्डू बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं घर पर ही बनाई जाने वाली इस आसान सी recipe को बनाने का तरीका ।

Source : Google

Biscuit के लड्डू बनाने के लिए सामग्री :

  • Chocolate Biscuit– 1 pkt.
  • काजू- 2 बड़ा चम्‍मच
  • बादाम- 2 बड़ा चम्‍मच
  • Other Dryfruitsoptional
  • चीनी- 2 बड़े चम्‍मच
  • Fresh Cream– ½ cup
  • Dark Chocolate– 200 gram
  • नारियल- optional
  • Biscuit लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले Biscuit को तोड़कर, bowl में रख लें। फिर इसे grinder में डालकर Biscuit का powder बना लें।
  • अब वापस इसे bowl में निकालकर इसमें Dry-fruits को काटकर डाल लें। फिर इसमें चीनी और fresh Cream मिला लें। अब इसमें Biscuit powder मिला लें।
  • अब इस आटे को अच्‍छी तरह से गूंथकर 30 minute के लिए fridge में रख दें। अब double boiler में Dark Chocolate को तब तक पिघलाएं करें जब तक smooth paste न बन जाएं।
  • दूसरी ओर, Biscuit के आटे का use करके छोटे लड्डू तैयार करें। फिर toothpick का इस्तेमाल करते हुए, पिघली Chocolate के साथ लड्डू को coat करें।
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल छिड़कें। बादाम या काजू से garnish करें। आपके लड्डू तैयार है। इसे fridge में store करें और एक हफ्ते के अंदर ही इसे खा लें।

कैसी लगी आपको आज की ये recipecomment कर के मुझे बतायें जरूर।

Tasty और Colorful: हरे धनिये का Fried Rice

वैसे तो हरी सब्जियों के नाम से ही बच्चों ही नहीं कई बार बड़ो के भी नाक मुँह बन जाते हैं, लेकिन अगर यही हरी सब्जियाँ चावल के साथ mix करके बनाई जाए तो वो दिखने में colorful लगेगा और साथ ही एक healthy recipe भी होगी। हरे धनिये के Fried Rice एक colorful और tasty recipe है, अगर आपको तीखा पसंद है तो आपको यह Fried Rice जरूर पसंद आएगा। वैसे आप इसमें तीखापन अपने हिसाब से add कर सकते हैं। ये Fried Rice आपके बच्‍चों को भी काफी पसंद आएगी क्‍योंकि बच्‍चों को colorful recipes बहुत पसंद आती है। इस Fried Rice में आप अपने हिसाब से कई तरह की सब्जियां डाल सकते है और इसलिए यह healthy Rice भी है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

Source: Google

हरा धनिये के Fried Rice के लिए सामग्री:

  • हरे धनिये की paste के लिए
  • हरा धनिया- ¾ cup
  • अदरक- ½ inch टुकड़ा
  • लहसुन- 2 कलियां
  • हरी मिर्च- 2 छोटी
  • पानी- 2 tablespoon
  • हरा धनिया के लिए चावल पकाने के लिए
  • बासमती चावल- ¾ cup
  • लौंग- 2
  • इलाइची- 2 छोटी
  • दालचीनी- ½ inch टुकड़ा
  • तेज पत्ता- 1
  • प्याज- ¼ cup
  • आलू- 1
  • फूलगोभी- ½ cup
  • गाजर- ¼ cup
  • मटर- ¼ कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 1 ¼ cup या अंदाजानुसार

हरे धनिये के Fried Rice बनाने का तरीका :

  • हरे धनिये का Fried Rice बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लंबे आकार के टुकड़ो में काट लें। आलू, गाजर और फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
  • अब चावल को पानी से अच्छे से दो-तीन बार धो लें और 15 minute तक पानी में भिगोकर रख दें। फिर भीगे हुए चावल में से पानी निकालकर छान लें।
  • धनिये का paste बनाने के लिए सभी सामग्री को mixer में डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे पीस लें और बारीक paste बना लें।
  • हरे धनिये के लिए चावल बनाने के लिए सबसे पहले Gas पर medium आंच पर एक pressure cooker चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें साबुत मसाले डालें और मसालों से खुशबू आने तक इसे fry करें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और पांच मिनट तक fry करें। जब प्याज हल्का brown हो जाए तो इसमें कटी हुई सारी सब्जियां डालें और साथ ही नमक भी डालें और अच्छे से mix करें।
  • फिर इसमें धनिये का paste डालें और अच्‍छे से मिला लें और दो-चार मिनट तक fry करें। अब इसमें भिगोये हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें पानी डालें।
  • Pressure Cooker को बंद करके Gas की आंच को तेज कर दें। तेज आंंच पर दो सीटी आने तक इसे पकाएं और Gas बंद कर दें। Pressure Cooker में से हवा निकल जाने के बाद ढक्कन खोले। अब चावल को सावधानी से mix करें ताकि चावल के दाने टूटे नहीं।
  • तैयार है आपका हरे धनिये का Fried Rice। इसे आप दही या कोई भी रायता या आचार के साथ serve कर सकती हैं। यह हल्के स्वाद के Fried Rice है तो इसके साथ आप कोई तीखा रायता ही serve करें। इसके साथ सिका हुआ पापड़ खाने में अच्‍छा लगेगा।

आज की ये तीखी और healthy recipe पसंद आयी आपको… अगर हाँ, तो बताइयेगा जरूर मुझे !

Winter Special: गुड़ और आटे का हलवा

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में खाने पीने की बहुत सारी चीजें उपलब्ध होती हैं। इन्हीं में से एक है गुड़ और आटे का हलवा।आपने बहुत तरह के हलवे खाए होंगे मगर, गुड़ और आटे का हलवा सबसे different होता है। ये खाने में tasty होने के साथ-साथ health के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। यह घर में ही बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं, इस हलवे को अगर आप सर्दियों के मौसम में खाते हैं तो आप सर्दी और खांसी से बच जाते हैं। वहीं अगर आपको बुखार या खांसी है तब भी आप यह हलवा खा सकते हैं। इस हलवे को बहुत ही कम time और सामग्री में घर पर ही बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि आप यह हलवा घर में कैसे बना सकते हैं।

Source:Google

गुड़ और आटे का हलवा बनाने के लिए सामग्री:

¼ cup घी
1 cup आटा
½ cup गुड़
इलाइची powder
10-15 रेसे केसर
बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए

गुड़ और आटे का हलवा बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले एक pan लें और उसमें घी गरम करें।
  • अब pan में आटा डालें और आटे को घी में खूब भूनें। जब तक आटा थोड़ा golden brown न हो जाए तब तक उसे भूनें। इससे आटा pan में चिपकेगा नहीं।
  • इसके बाद 2 cup पानी में कुछ देर के लिए गुड़ को भिगो दें। जब गुड़ पानी में पिघल जाए तो उस पानी को आटे में डालें।
  • इसके बाद mixture में इलाइची powder, केसर डालें और उसे अच्छी तरह से mix करें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक यह mixture गाढ़ा न हो जाए।
  • अब हलवे को Dry fruits से garnish करें और गरम-गरम खाने के लिए परोसें।
  • आप इस हलवे को 3 से 4 दिन तक Fridge में रख कर preheat करके भी खा सकते हैं।

आज की ये बहुत simple & sweet सी recipe कैसी लगी आपको… reply में बताये जरूर।

Tasty Macaroni चाट

Macaroni का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है। आपको अगर Macaroni खाना पसंद है और कुछ अलग try करना चाहते हैं तो ये Macaroni चाट अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। Macaroni चाट की ये recipe बहुत ही आसान है। घर में बच्चे हो या फिर आप खुद, Macaroni के नाम से थोड़ी भूख तो कभी भी लग ही जाती है। अगर आपका खाना खाने का मन नहीं कर रहा और आप अपने स्वाद को अच्छा करने के लिए कुछ खाना चाहती हैं तो ऐसे में Macaroni चाट का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। आज हम आपके साथ Macaroni चाट की आसान recipe share करने जा रहे हैं। तो देर किस बात की, आइए इसकी tasty और आसान recipe के बारे में जानें।

Source: Google

Macaroni चाट बनाने के लिए सामग्री:

Macaroni– 1 cup
प्‍याज- 1
टमाटर-1
Sweet Corn– 1/4 cup
मूंगफली-4 चम्‍मच
लाल मिर्च powder– स्‍वादानुसार
चाट मसाला powder– 1/4 चम्‍मच
हरी चटनी- 1 चम्‍मच
इमली की चटनी- 1 चम्‍मच
नींबू का रस- 2 चम्‍मच
नमक- स्‍वादानुसार
Garnish के लिए- पतली वाली सेव
बारीक कटा-धनिया पत्ती

Tasty Macaroni चाट बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले Macaroni को अच्‍छी तरह से उबालकर और छानकर रख दें। फिर प्‍याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें।
  • Sweet Corn को भी steam कर लें। मूंगफली को थोड़े से तेल में भून लें।
  • अब एक बर्तन में garnishing की चीजों के अलावा अन्‍य सभी चीजों को डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • आपकी Macaroni चाट तैयार है। इसे आप सेव और धनिया पत्ती से garnish करके serve करें।
  • यह Macaroni चाट tasty होने के साथ-साथ जल्‍दी बनती है और यह आपके बच्‍चों को बहुत पसंद भी आयेगी।

आज की ये चटपटी चाट की recipe कैसी लगी आपको और आपके बच्चो को… comment करके मुझे बताएं जरूर ।

Instant बनाओ : Oreo Cake

अक्सर बच्चे मीठे में कुछ अच्छा खाने की demand करते हैं ऐसे में बिना ज्यादा मेहनत के बनने वाला ये cake आपके लिए एकअनोखी recipe बन सकता है। ये cake कुछ ही देर की मेहनत में बन जाता है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए ज्यादा ingredients की जरूरत नहीं होती। अगर आपके घर में microwave oven है तब तो ठीक हैं, अगर oven नहीं है तो भी ये cake आसानी से cooker में बनाया जा सकता है। इसे birthday cake की तरह भी बनाया जा सकता है।

Source: Google

Oreo Cake बनाने के लिए सामग्री:

  • दो packet Oreo biscuit
  • 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1/2 चम्मच Baking Powder
  • 1 cup दूध
  • Garnish के लिए Cream (optional)
  • थोड़ा सा मक्खन या घी (baking के लिए)

Oreo Cake बनाने का तरीका:

  • इस Cake को बनाने के लिए सबसे पहले Oreo के biscuits को blender में crush कर लें।
  • अब उसी batter में दूध और पिसी हुई शक्कर भी मिलाएं। दूध की मात्रा अपने हिसाब से adjust कर लें चाहें तो कम ज्यादा कर सकते हैं , लेकिन batter Cake की तरह बनना चाहिए।
  • अब एक बर्तन में Cake को bake करने के लिए greasing करें। इसमें मक्खन आदि लगा सकती हैं। Cake का batter उसमें डालें।
  • अब अगर Microwave Oven है तो उसमें Cake bake करें नहीं तो आप cooker में भी इसे बना सकते हैं। ये आम तौर पर वैसे ही बनेगा जैसे cooker Cake बनता है।
  • Cooker में पका रहे हैं तो 30 minutes और Oven में पका रहे हैं तो temperature के हिसाब से 20-30 minute तक पकाने के बाद इसे निकाल लें।
  • आप चाहें तो ऊपर से Cream और Nuts के साथ garnish कर सकते हैं, नहीं तो ऐसे भी खा सकते हैं।

आज की ये मीठी से recipe कैसी लगी आपको… मुझसे share जरूर करें।

बच्‍चों के लिए नाश्‍ते में बनाएं : Mini Potato Pancake

नाश्तें में बच्चों की demand हमेशा लज़ीज़ और tasty चीजें खाने की होती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्‍चे के लिए कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहतें हैं तो आज हम आपको बता रहे है Mini Potato Pancake बनाने का तरीका। इसे बनाने में ना तो ज्‍यादा ingredients की जरूरत पड़ती है और ना ही इसमें आपका बहुत ज्‍यादा समय लगेगा । आप इसे अपने बच्‍चे के lunchbox के लिए भी बना सकतें है। वैसे भी दिन की एक अच्‍छी शुरुआत के लिए जरूरी है नाश्ता बढ़िया हो। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका:-

Source : Google

Mini Potato Pancake बनाने के लिए सामग्री:

  • आलू- 1 कप
  • चावल का आटा- 1/2 कप
  • हरा धनिया- 1/4 कप
  • हरी मिर्च- 2 tablespoon
  • मूंगफली- 2 tablespoon
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- अंदाजानुसार

Mini Potato Pancake बनाने का तरीका:

  • Mini Potato Pancake बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्‍छे से धोकर छिल लें और फिर इसे कद्दुकस कर लें। साथ ही, हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
  • मूंगफली को mixer में डालें और इसे दरदरा पीस लें। अब सभी सामग्रियों को bowl में डालें और एक cup पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। पानी आप अपने अंदाज के अनुसार भी डाल हैं।
  • अब गैस पर एक mini उत्तपा pan चढ़ाए और इसे गर्म होने दें और इसमें थोड़ा सा तेल से लगाएं। अब हर एक सांचे में कम से कम दो tablespoon घोल डालें और फैला लें। घोल आप अपने अंदाजानुसार भी डाल सकतें हैं।
  • अब इसे एक side से पकने दें और जब ये एक side से पक जाए तो इसे पलट दें और इसमें थोड़े सा तेल लगाएं और दोनों तरफ से golden brown होने तक पका लें। तैयार है आपका tasty और crunchy Mini Potato Pancake। इसे आप हरी चटनी और Tomato sauce के साथ गरमा गरम serve करें।

आज की ये tasty और delicious recipe कैसी लगी आपको, मुझसे share करना न भूले !

Easy and Healthy Recipe: पनीर Franky Roll

अक्सर बच्चों के लिए कुछ special तैयार करने में कई तरह के challenges का सामना करना पड़ता है। बच्चे एक ही तरह का खाना खाकर bore हो जाते हैं। उन्हें हमेशा कुछ नया try करने में मजा आता है। अगर आप बच्चों को कुछ नया serve करना चाहतें हैं, जो उन्हें पसंद आए तो आप उन्हें नाश्ते पनीर Franky Roll बना कर दे सकतें हैं।अगर आप उनकी पसंद को ध्‍यान में रखते हुए घर पर कुछ स्‍पेशल बनाएंगें तो ये उनके हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छा होगा। Healthy items से तैयार होने वाला ये Roll बच्चों के लिए healthy है। इसे आप अपने बच्‍चे के lunchbox के लिए भी बना सकते है। आइए जानते हैं कि इस recipe को कैसे बनाएं।

Source: – Google

पनीर Franky Roll बनाने के लिए सामग्री:

  • कद्दुकस किया हुआ पनीर- 100 ग्राम
  • मैदे की रोटियां- 4
  • आलू- 2
  • बंदगोभी 1/4
  • गाजर- 1
  • चाट मसाला- 1/2 Table-spoon
  • हल्दी powder– 1/4 Table-spoon
  • लाल मिर्च powder– 1/2 Table-spoon
  • भुना हुआ जीरा powder– 1 Table-spoon
  • अमचूर- 1 Table-spoon
  • चाट मसाला- 1/2 Table-spoon
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस- 2 Tablespoon
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

पनीर Franky Roll बनाने का तरीका:

  • पनीर Franky बनाने के लिए सबसे पहले आलू को pressure cooker में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें। फिर उबले हुए आलूओं को छीलकर इन्‍हें mash कर लें।
  • पनीर को घिसकर कद्दुकस कर लें। अब इसमें आलू, नींबू का रस, हल्दी powder, आमचूर, चाट मसाला और स्‍वादानुसार नमक डालें। इसमें बारीक कटा हुआ हरी धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसके लंबे आकार के कबाब बना लें।
  • गैस पर मध्‍यम आंच पर एक तवा चढ़ाए, इसमें थोड़ा तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इन बने हुए कबाबों को डालकर सेक लें। इन कबाबों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक fry कर लें।
  • गाजर और बंदगोभी को पतला-पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें। अब इसमें चाट मसाला और नमक मिला दें और ठंडा होने के लिए fridge में रख दें।
  • कबाब को तवे से उतारकर एक प्लेट में रखें। अब इस तवे पर मैदे को बनी रोटी रखें और हल्का गर्म होने दें। रोटी के गर्म होने पर इसमें एक पनीर कबाब रखें ऊपर से थोडा़ सा गाजर और बंदगोभी का salad डालें। इसमें थोडा़ सा चाट मसाला और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा powder छिड़कें।
  • तैयार है आपकी पनीर Franky Roll, इसे आप गरमा गरम ही serve करें। इसे आप अपने पसंद के किसी भी sauce के साथ बच्‍चों को serve कर सकते हैं।

आज की ये recipe कैसी लगी आपको, मुझसे share जरूर करें।

Kitchen Tips: बनायें cooking आसान

Kitchen में अपने और घर-परिवार के लिए tasty dishes बनाना महिलाओं को काफी satisfaction देता है, लेकिन इस काम में काफी ज्यादा energy लगती है। और अगर इस बीच कोई नुकसान हो जाये या अचानक से कोई परेशानी आ जाये तो कई बार तो पूरा-पूरा दिन ही किचन में निकल जाता हैं। लेकिन अगर आप कामों को झटपट करना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे kitchen tips, जिनके जरिए आपका काम हो जाएगा बेहद आसान।

Source : Google
  • दूध गर्म करते समय दूध के बर्तन के ऊपर लकड़ी का एक बड़ा चम्मच रख दें । इससे दूध उबालने पर भी बर्तन के बाहर नही निकलेगा ।
  • हरी मिर्च को लंबे समय तक fresh रखने के लिए मिर्च के डंठल को तोड़कर मिर्ची को fridge में रख दें । इससे हरी मिर्ची लंबे समय तक fresh रहती हैं ।
  • अगर kitchen में कही भी कोई चिपचिपी चीज गिर जाए तो फिर उसके ऊपर bleach डाल दें। और फिर उसे brush से साफ कर ले, चिपचिपाहट बिलकुल साफ हो जाएगी।
  • Fridge को अंदर से साफ करने के लिए गरम पानी और baking soda का प्रयोग करें। इससे आपका fridge बहुत ही आसानी से साफ हो जायेगा।
  • फर्श को चमकाने के लिए गर्म पानी में एक कप सिरका डालकर साफ करने से फर्श चमकने लगता है।
  • अगर आपको cockroaches परेशान कर रहे है, तो रसोईघर के कोनों में Boric powder छिड़क दें इससे cockroaches आपको कभी परेशान नहीं करेंगे।
  • अगर किचन में चीटियां बहुत ज्यादा हैं तो tube light या bulb के पास प्याज की एक या दो गांठ धागे में बांधकर लटका दें । इससे चीटियां भाग जाती हैं।
  • Crystal clean बर्फ जमाने के लिए पहले पानी उबालें फिर ठंडा करके उससे बर्फ जमाएं।
  • हरी सब्जियों को हमेशा धोकर ही काटे ऐसा करने से इनकी पौष्टिकता खत्म नहीं होती।
  • सलाद में नमक हमेशा serve करते समय ही डालें क्योंकि नमक पानी छोड़ देता है।

तो कितने काम आये आपके ये kitchen tips, मुझसे share करना न भूलें।

टेस्‍टी Noodles डोसा

Source : Google

साउथ इंडियन डोसा तो आपने कई बार बनाया और खाया होगा लेकिन क्‍या आपने कभी डोसे के साथ experiment किया है। अगर नहीं तो आज ही try करें। अगर आपको चाइनीज food पसंद है तो आपको चाइनीज और साउथ इंडियन dish का ये combination बहुत पसंद आएगा। आज हम आपको बता रहे है noodles डोसा बनाने का तरीका। इस डोसे में veg noodles की स्टफिंग की जाती है। यकीन मानिए ये डोसा आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएगा, खास करके आपके बच्चों को इसका स्‍वाद भा जाएगा।

Noodles डोसा बनाने के लिए सामग्री:

  • डोसा बैटर- 3 कप
  • Noodles- 1 कप
  • पनीर- 1/2 कप
  • पत्ता गोभी- 1 कप
  • हरा धनियां- 3 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च- 1/4 कप
  • हरे मटर के दाने- 1/4 कप
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक- 1/2 इंच
  • नींबू का रस- 1 टेबल स्‍पून
  • Soya sauce- 1 टेबल स्‍पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 टेबल स्‍पून
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

Noodles डोसा बनाने का तरीका:

  • Noodles डोसा बनाने के लिए सबसे पहले noodles को उबाल लें। noodles को उबालने के लिए गैस पर धीमी आंच पर एक कटोरे में पानी चढ़ाएं और गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें noodles डालें उबलने दें। noodles को उबालते हुए इसमें थोड़ा तेल डालें ताकि ये चिपके नहीं। noodles एक दूसरे से अलग होकर नरम होना शुरू हो जाएंगे। इसे चम्मच की मदद से अलग अलग करें। ध्‍यान रखें कि अगर आपके पास noodles का बड़ा टुकड़ा हो तो इसे तोड़कर डाले ताकि वह पानी में समां जाए।
  • अब इन उबले हुए noodles को छलनी में छानकर लें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें, जिससे यह और पकना बंद हो जाएंगे। ठंडे पानी से धोते समय noodles को उंगलियों की मदद से अलग-अलग करें ताकि सारा चिपचिपापन निकल जाए। noodles को छन्नी में ही रहने दें ताकि इसका सारा पानी निकल जाए।
  • पनीर को चौकोर और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरा धनियां और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। अदरक के टुकड़े को कद्दूकस कर लें।
  • स्टफिंग बनाकर तैयार करेंगे और इसके लिए गैस में एक पैन चढ़ाएं और उसमें अंदाजानुसार तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें हल्‍का सा फ्राई करें। अब इसमें मटर के दाने डालें और एक मिनट तक फ्राई करें। अब इसमें शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर फ्राई करें। जब सब्जियां हल्की सी नरम हो जाए, लेकिन crunchy रहें तब इसमें noodles, पनीर, काली मिर्च, सोया सास, नींबू का रस, हरा धनियां और स्‍वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्‍छे से mix करें। स्टफिंग बन कर तैयार है। noodle की स्टफिंग बनाने में आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकती हैं। आप इसमें फ्रेन्च बीन्स या फूल गोभी कोई भी सब्जी डाल सकती हैं और कोई भी सब्जी हटा सकती हैं।
  • अब डोसा बनाएंगे और इसके लिए डोसा का बैटर तैयार कर लेंगे। अगर बैटर ज्‍यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लें। अब डोसा बनाने के लिए गैस medium आंच पर एक nonstick तवा चढ़ाएं और गर्म होने दें। तवे पर पहली बार थोड़ा सा तेल डालकर नेपकिन पेपर से पोंछ लें। ध्‍यान रखें कि तेल तवे पर कहीं भी ज्यादा न दिखाई दें। हल्के गर्म तवे पर दो टेबल स्‍पून बैटर डालें और चमचे से गोल गोल पतला फैला लें।
  • डोसे के चारों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दें और डोसे को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दें। डोसे के ऊपर अंदाजानुसार स्टफिंग डालकर पतला फैलाएं। डोसा को नीचे की ओर से ब्राउन सिकने पर उसे मोड़ कर रोल करें और डोसे को उतार कर प्लेट में रखें।
  • तैयार है टेस्‍टी noodles डोसा, इसे आप मूंगफली के दाने की चटनी, नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी और सांबर के साथ गरमा गरम सर्व करें।

ये recipe आपको कैसी लगी, reply में मुझसे share जरूर करें ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started