सर्दियों में बच्चों को पिलाएं: पत्ता गोभी Vegetable Soup

सर्दियां आ गई हैं और अब पत्ता गोभी की भरमार भी होगी। पत्ता गोभी खाने से अक्सर बच्चे मना करते हैं और इसी के साथ अगर और भी सब्जियों की बात की जाए तो बच्चों को अक्सर इसके taste को लेकर problem होती है। ऐसे में सर्दियों में अगर उन्हें अच्छा पोषण देना है तो क्यों न एक अच्छा Soup बनाया जाए जिससे उन्हें Taste भी मिल जाए और सब्जियों का पोषण भी। पत्ता गोभी और अन्य सब्जियों से मिलकर बना ये सूप काफी tasty भी लगता है और साथ ही साथ इसमें Protein और Vitamin भी होते हैं।तो चलिए आज बात करते हैं पत्ता गोभी के Soup की।आइये जानें इसकी recipe।

Source: Google

पत्ता गोभी का Soup बनाने के लिए सामग्री :

  • 1 चम्मच Olive Oil
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर बारीक कटी हुई
  • 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 500 gram पत्ता गोभी
  • 1 चम्मच oregano (optional)
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 2 तेजपत्ते
  • 4 cup सब्जियों का stock (उबला हुआ पानी)
  • 2 टमाटर

पत्ता गोभी का Soup बनाने का तरीका :

  • सबसे पहले आप पत्ता गोभी को काट लें और दो टमाटर कद्दूकस कर के paste बना लें। आप चाहें तो Cherry Tomato लेकर उन्हें काट भी सकतें हैं। या फिर टमाटर के paste के साथ कटे हुए Cherry टमाटर भी डाल सकतें हैं।
  • अब एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करें। उसमें लहसुन बारीक काटकर डालें। इसमें प्याज डालें और golden brown होने तक पकाएं। अब इसमें शिमला मिर्च भी मिला कर 2 minute तक पकाएं।
  • अब इसमें Vegetable stock डाल दें। अगर Vegetable stock की जगह Chicken stock डाल रहें हैं तो भी चलेगा। अगर वो भी नहीं है तो normal पानी भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।
  • इसी के साथ, flavor के लिए तेजपत्ता और लौंग भी डाल सकतें हैं। बाकी बची हुई सब्जियां जैसे गाजर आदि भी डाल दें।
  • अब इसमें टमाटर का paste और पत्ता गोभी डालें।
  • अब इसमें Oregano डालें। चाहें तो तेज पत्ता और लौंग हटा दें। इसे तब तक boil करना है जब तक पानी आधा न हो जाए।
  • इसे आप तुरंत serve कर सकतें हैं। इसे airtight container में रखा जाए तो ये दो-चार दिन तक चलता है।

आज की ये healthy & tasty recipe कैसी लगी आपको… मुझसे share करना न भूले ।

Published by खाद्यशाला

यहां मैं आपको कुछ easy और tasty recipes से introduce कराना चाहती हूं, जिन्हें आप घर पर कभी भी बना सकते हैं। साथ ही कुछ cooking tips भी share करना चाहूंगी, जो आपको kitchen में काफी help करेंगे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started