अक्सर ऐसा होता हैं की बच्चे एक ही तरह की मिठाइयां खा-खाकर bore हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप उन्हें Biscuit के लड्डू बना कर देंगे, तो ये उनके लिए खाने में नया भी होगा और उन्हें यकीनन पसंद भी बहुत आएगा। Biscuits बच्चो को बहुत पसंद होते हैं, अगर इन्ही Biscuits के साथ आप थोड़ा experiment करके उन्हें देंगे तो वो जरूर से इसे खुश होकर खाएंगे। बच्चो के साथ साथ बड़ो को भी ये Biscuit लड्डू बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं घर पर ही बनाई जाने वाली इस आसान सी recipe को बनाने का तरीका ।

Biscuit के लड्डू बनाने के लिए सामग्री :
- Chocolate Biscuit– 1 pkt.
- काजू- 2 बड़ा चम्मच
- बादाम- 2 बड़ा चम्मच
- Other Dry–fruits – optional
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- Fresh Cream– ½ cup
- Dark Chocolate– 200 gram
- नारियल- optional
- Biscuit लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले Biscuit को तोड़कर, bowl में रख लें। फिर इसे grinder में डालकर Biscuit का powder बना लें।
- अब वापस इसे bowl में निकालकर इसमें Dry-fruits को काटकर डाल लें। फिर इसमें चीनी और fresh Cream मिला लें। अब इसमें Biscuit powder मिला लें।
- अब इस आटे को अच्छी तरह से गूंथकर 30 minute के लिए fridge में रख दें। अब double boiler में Dark Chocolate को तब तक पिघलाएं करें जब तक smooth paste न बन जाएं।
- दूसरी ओर, Biscuit के आटे का use करके छोटे लड्डू तैयार करें। फिर toothpick का इस्तेमाल करते हुए, पिघली Chocolate के साथ लड्डू को coat करें।
- कद्दूकस किया हुआ नारियल छिड़कें। बादाम या काजू से garnish करें। आपके लड्डू तैयार है। इसे fridge में store करें और एक हफ्ते के अंदर ही इसे खा लें।
कैसी लगी आपको आज की ये recipe… comment कर के मुझे बतायें जरूर।