वैसे तो हरी सब्जियों के नाम से ही बच्चों ही नहीं कई बार बड़ो के भी नाक मुँह बन जाते हैं, लेकिन अगर यही हरी सब्जियाँ चावल के साथ mix करके बनाई जाए तो वो दिखने में colorful लगेगा और साथ ही एक healthy recipe भी होगी। हरे धनिये के Fried Rice एक colorful और tasty recipe है, अगर आपको तीखा पसंद है तो आपको यह Fried Rice जरूर पसंद आएगा। वैसे आप इसमें तीखापन अपने हिसाब से add कर सकते हैं। ये Fried Rice आपके बच्चों को भी काफी पसंद आएगी क्योंकि बच्चों को colorful recipes बहुत पसंद आती है। इस Fried Rice में आप अपने हिसाब से कई तरह की सब्जियां डाल सकते है और इसलिए यह healthy Rice भी है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

हरा धनिये के Fried Rice के लिए सामग्री:
- हरे धनिये की paste के लिए
- हरा धनिया- ¾ cup
- अदरक- ½ inch टुकड़ा
- लहसुन- 2 कलियां
- हरी मिर्च- 2 छोटी
- पानी- 2 tablespoon
- हरा धनिया के लिए चावल पकाने के लिए
- बासमती चावल- ¾ cup
- लौंग- 2
- इलाइची- 2 छोटी
- दालचीनी- ½ inch टुकड़ा
- तेज पत्ता- 1
- प्याज- ¼ cup
- आलू- 1
- फूलगोभी- ½ cup
- गाजर- ¼ cup
- मटर- ¼ कप
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 1 ¼ cup या अंदाजानुसार
हरे धनिये के Fried Rice बनाने का तरीका :
- हरे धनिये का Fried Rice बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लंबे आकार के टुकड़ो में काट लें। आलू, गाजर और फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
- अब चावल को पानी से अच्छे से दो-तीन बार धो लें और 15 minute तक पानी में भिगोकर रख दें। फिर भीगे हुए चावल में से पानी निकालकर छान लें।
- धनिये का paste बनाने के लिए सभी सामग्री को mixer में डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे पीस लें और बारीक paste बना लें।
- हरे धनिये के लिए चावल बनाने के लिए सबसे पहले Gas पर medium आंच पर एक pressure cooker चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें साबुत मसाले डालें और मसालों से खुशबू आने तक इसे fry करें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और पांच मिनट तक fry करें। जब प्याज हल्का brown हो जाए तो इसमें कटी हुई सारी सब्जियां डालें और साथ ही नमक भी डालें और अच्छे से mix करें।
- फिर इसमें धनिये का paste डालें और अच्छे से मिला लें और दो-चार मिनट तक fry करें। अब इसमें भिगोये हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें पानी डालें।
- Pressure Cooker को बंद करके Gas की आंच को तेज कर दें। तेज आंंच पर दो सीटी आने तक इसे पकाएं और Gas बंद कर दें। Pressure Cooker में से हवा निकल जाने के बाद ढक्कन खोले। अब चावल को सावधानी से mix करें ताकि चावल के दाने टूटे नहीं।
- तैयार है आपका हरे धनिये का Fried Rice। इसे आप दही या कोई भी रायता या आचार के साथ serve कर सकती हैं। यह हल्के स्वाद के Fried Rice है तो इसके साथ आप कोई तीखा रायता ही serve करें। इसके साथ सिका हुआ पापड़ खाने में अच्छा लगेगा।
आज की ये तीखी और healthy recipe पसंद आयी आपको… अगर हाँ, तो बताइयेगा जरूर मुझे !