सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में खाने पीने की बहुत सारी चीजें उपलब्ध होती हैं। इन्हीं में से एक है गुड़ और आटे का हलवा।आपने बहुत तरह के हलवे खाए होंगे मगर, गुड़ और आटे का हलवा सबसे different होता है। ये खाने में tasty होने के साथ-साथ health के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। यह घर में ही बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं, इस हलवे को अगर आप सर्दियों के मौसम में खाते हैं तो आप सर्दी और खांसी से बच जाते हैं। वहीं अगर आपको बुखार या खांसी है तब भी आप यह हलवा खा सकते हैं। इस हलवे को बहुत ही कम time और सामग्री में घर पर ही बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि आप यह हलवा घर में कैसे बना सकते हैं।

गुड़ और आटे का हलवा बनाने के लिए सामग्री:
¼ cup घी
1 cup आटा
½ cup गुड़
इलाइची powder
10-15 रेसे केसर
बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए
गुड़ और आटे का हलवा बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक pan लें और उसमें घी गरम करें।
- अब pan में आटा डालें और आटे को घी में खूब भूनें। जब तक आटा थोड़ा golden brown न हो जाए तब तक उसे भूनें। इससे आटा pan में चिपकेगा नहीं।
- इसके बाद 2 cup पानी में कुछ देर के लिए गुड़ को भिगो दें। जब गुड़ पानी में पिघल जाए तो उस पानी को आटे में डालें।
- इसके बाद mixture में इलाइची powder, केसर डालें और उसे अच्छी तरह से mix करें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक यह mixture गाढ़ा न हो जाए।
- अब हलवे को Dry fruits से garnish करें और गरम-गरम खाने के लिए परोसें।
- आप इस हलवे को 3 से 4 दिन तक Fridge में रख कर preheat करके भी खा सकते हैं।
आज की ये बहुत simple & sweet सी recipe कैसी लगी आपको… reply में बताये जरूर।