अक्सर बच्चों के लिए कुछ special तैयार करने में कई तरह के challenges का सामना करना पड़ता है। बच्चे एक ही तरह का खाना खाकर bore हो जाते हैं। उन्हें हमेशा कुछ नया try करने में मजा आता है। अगर आप बच्चों को कुछ नया serve करना चाहतें हैं, जो उन्हें पसंद आए तो आप उन्हें नाश्ते पनीर Franky Roll बना कर दे सकतें हैं।अगर आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए घर पर कुछ स्पेशल बनाएंगें तो ये उनके हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा। Healthy items से तैयार होने वाला ये Roll बच्चों के लिए healthy है। इसे आप अपने बच्चे के lunchbox के लिए भी बना सकते है। आइए जानते हैं कि इस recipe को कैसे बनाएं।

पनीर Franky Roll बनाने के लिए सामग्री:
- कद्दुकस किया हुआ पनीर- 100 ग्राम
- मैदे की रोटियां- 4
- आलू- 2
- बंदगोभी 1/4
- गाजर- 1
- चाट मसाला- 1/2 Table-spoon
- हल्दी powder– 1/4 Table-spoon
- लाल मिर्च powder– 1/2 Table-spoon
- भुना हुआ जीरा powder– 1 Table-spoon
- अमचूर- 1 Table-spoon
- चाट मसाला- 1/2 Table-spoon
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस- 2 Table–spoon
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
पनीर Franky Roll बनाने का तरीका:
- पनीर Franky बनाने के लिए सबसे पहले आलू को pressure cooker में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें। फिर उबले हुए आलूओं को छीलकर इन्हें mash कर लें।
- पनीर को घिसकर कद्दुकस कर लें। अब इसमें आलू, नींबू का रस, हल्दी powder, आमचूर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इसमें बारीक कटा हुआ हरी धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसके लंबे आकार के कबाब बना लें।
- गैस पर मध्यम आंच पर एक तवा चढ़ाए, इसमें थोड़ा तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इन बने हुए कबाबों को डालकर सेक लें। इन कबाबों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक fry कर लें।
- गाजर और बंदगोभी को पतला-पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें। अब इसमें चाट मसाला और नमक मिला दें और ठंडा होने के लिए fridge में रख दें।
- कबाब को तवे से उतारकर एक प्लेट में रखें। अब इस तवे पर मैदे को बनी रोटी रखें और हल्का गर्म होने दें। रोटी के गर्म होने पर इसमें एक पनीर कबाब रखें ऊपर से थोडा़ सा गाजर और बंदगोभी का salad डालें। इसमें थोडा़ सा चाट मसाला और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा powder छिड़कें।
- तैयार है आपकी पनीर Franky Roll, इसे आप गरमा गरम ही serve करें। इसे आप अपने पसंद के किसी भी sauce के साथ बच्चों को serve कर सकते हैं।
आज की ये recipe कैसी लगी आपको, मुझसे share जरूर करें।