Kitchen Tips: बनायें cooking आसान

Kitchen में अपने और घर-परिवार के लिए tasty dishes बनाना महिलाओं को काफी satisfaction देता है, लेकिन इस काम में काफी ज्यादा energy लगती है। और अगर इस बीच कोई नुकसान हो जाये या अचानक से कोई परेशानी आ जाये तो कई बार तो पूरा-पूरा दिन ही किचन में निकल जाता हैं। लेकिन अगर आप कामों को झटपट करना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे kitchen tips, जिनके जरिए आपका काम हो जाएगा बेहद आसान।

Source : Google
  • दूध गर्म करते समय दूध के बर्तन के ऊपर लकड़ी का एक बड़ा चम्मच रख दें । इससे दूध उबालने पर भी बर्तन के बाहर नही निकलेगा ।
  • हरी मिर्च को लंबे समय तक fresh रखने के लिए मिर्च के डंठल को तोड़कर मिर्ची को fridge में रख दें । इससे हरी मिर्ची लंबे समय तक fresh रहती हैं ।
  • अगर kitchen में कही भी कोई चिपचिपी चीज गिर जाए तो फिर उसके ऊपर bleach डाल दें। और फिर उसे brush से साफ कर ले, चिपचिपाहट बिलकुल साफ हो जाएगी।
  • Fridge को अंदर से साफ करने के लिए गरम पानी और baking soda का प्रयोग करें। इससे आपका fridge बहुत ही आसानी से साफ हो जायेगा।
  • फर्श को चमकाने के लिए गर्म पानी में एक कप सिरका डालकर साफ करने से फर्श चमकने लगता है।
  • अगर आपको cockroaches परेशान कर रहे है, तो रसोईघर के कोनों में Boric powder छिड़क दें इससे cockroaches आपको कभी परेशान नहीं करेंगे।
  • अगर किचन में चीटियां बहुत ज्यादा हैं तो tube light या bulb के पास प्याज की एक या दो गांठ धागे में बांधकर लटका दें । इससे चीटियां भाग जाती हैं।
  • Crystal clean बर्फ जमाने के लिए पहले पानी उबालें फिर ठंडा करके उससे बर्फ जमाएं।
  • हरी सब्जियों को हमेशा धोकर ही काटे ऐसा करने से इनकी पौष्टिकता खत्म नहीं होती।
  • सलाद में नमक हमेशा serve करते समय ही डालें क्योंकि नमक पानी छोड़ देता है।

तो कितने काम आये आपके ये kitchen tips, मुझसे share करना न भूलें।

Published by खाद्यशाला

यहां मैं आपको कुछ easy और tasty recipes से introduce कराना चाहती हूं, जिन्हें आप घर पर कभी भी बना सकते हैं। साथ ही कुछ cooking tips भी share करना चाहूंगी, जो आपको kitchen में काफी help करेंगे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started