
साउथ इंडियन डोसा तो आपने कई बार बनाया और खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी डोसे के साथ experiment किया है। अगर नहीं तो आज ही try करें। अगर आपको चाइनीज food पसंद है तो आपको चाइनीज और साउथ इंडियन dish का ये combination बहुत पसंद आएगा। आज हम आपको बता रहे है noodles डोसा बनाने का तरीका। इस डोसे में veg noodles की स्टफिंग की जाती है। यकीन मानिए ये डोसा आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएगा, खास करके आपके बच्चों को इसका स्वाद भा जाएगा।
Noodles डोसा बनाने के लिए सामग्री:
- डोसा बैटर- 3 कप
- Noodles- 1 कप
- पनीर- 1/2 कप
- पत्ता गोभी- 1 कप
- हरा धनियां- 3 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च- 1/4 कप
- हरे मटर के दाने- 1/4 कप
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 1/2 इंच
- नींबू का रस- 1 टेबल स्पून
- Soya sauce- 1 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
Noodles डोसा बनाने का तरीका:
- Noodles डोसा बनाने के लिए सबसे पहले noodles को उबाल लें। noodles को उबालने के लिए गैस पर धीमी आंच पर एक कटोरे में पानी चढ़ाएं और गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें noodles डालें उबलने दें। noodles को उबालते हुए इसमें थोड़ा तेल डालें ताकि ये चिपके नहीं। noodles एक दूसरे से अलग होकर नरम होना शुरू हो जाएंगे। इसे चम्मच की मदद से अलग अलग करें। ध्यान रखें कि अगर आपके पास noodles का बड़ा टुकड़ा हो तो इसे तोड़कर डाले ताकि वह पानी में समां जाए।
- अब इन उबले हुए noodles को छलनी में छानकर लें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें, जिससे यह और पकना बंद हो जाएंगे। ठंडे पानी से धोते समय noodles को उंगलियों की मदद से अलग-अलग करें ताकि सारा चिपचिपापन निकल जाए। noodles को छन्नी में ही रहने दें ताकि इसका सारा पानी निकल जाए।
- पनीर को चौकोर और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरा धनियां और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। अदरक के टुकड़े को कद्दूकस कर लें।
- स्टफिंग बनाकर तैयार करेंगे और इसके लिए गैस में एक पैन चढ़ाएं और उसमें अंदाजानुसार तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें हल्का सा फ्राई करें। अब इसमें मटर के दाने डालें और एक मिनट तक फ्राई करें। अब इसमें शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर फ्राई करें। जब सब्जियां हल्की सी नरम हो जाए, लेकिन crunchy रहें तब इसमें noodles, पनीर, काली मिर्च, सोया सास, नींबू का रस, हरा धनियां और स्वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से mix करें। स्टफिंग बन कर तैयार है। noodle की स्टफिंग बनाने में आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकती हैं। आप इसमें फ्रेन्च बीन्स या फूल गोभी कोई भी सब्जी डाल सकती हैं और कोई भी सब्जी हटा सकती हैं।
- अब डोसा बनाएंगे और इसके लिए डोसा का बैटर तैयार कर लेंगे। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लें। अब डोसा बनाने के लिए गैस medium आंच पर एक nonstick तवा चढ़ाएं और गर्म होने दें। तवे पर पहली बार थोड़ा सा तेल डालकर नेपकिन पेपर से पोंछ लें। ध्यान रखें कि तेल तवे पर कहीं भी ज्यादा न दिखाई दें। हल्के गर्म तवे पर दो टेबल स्पून बैटर डालें और चमचे से गोल गोल पतला फैला लें।
- डोसे के चारों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दें और डोसे को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दें। डोसे के ऊपर अंदाजानुसार स्टफिंग डालकर पतला फैलाएं। डोसा को नीचे की ओर से ब्राउन सिकने पर उसे मोड़ कर रोल करें और डोसे को उतार कर प्लेट में रखें।
- तैयार है टेस्टी noodles डोसा, इसे आप मूंगफली के दाने की चटनी, नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी और सांबर के साथ गरमा गरम सर्व करें।
ये recipe आपको कैसी लगी, reply में मुझसे share जरूर करें ।